बुजुर्गों को हड्डियां मजबूत करने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हड्डियों की कमजोरी दूर करने में कुछ फूड्स अहम भूमिका निभाते हैं।
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम के बेस्ट सोर्स होते हैं। हड्डियां मजबूत करने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
पालक, मेथी और सरसों की पत्तियां कैल्शियम और विटामिन K से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
बुजुर्ग व्यक्ति को विटामिन C और फाइबर से रिच फूड्स खाने चाहिए, जिससे हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
अलसी के बीज, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
हड्डियों को स्वस्थ बनाने के लिए साबुत अनाज और ओट्स का सेवन करना शुरू कर दें। बुजुर्गों की ओवरऑल हेल्थ को भी इससे लाभ मिलेगा।
चने, दाल और अंडे को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए आप इन फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं।
पानी की कमी के कारण भी हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बना रहता है। इसके लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें।
कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बुजुर्ग यहां बताई गई चीजों का सेवन कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ