ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दोनों ड्रिंक सेहत के लिहाज से सही नहीं है।
चाय या कॉफी पीने की जगह आप कुछ हेल्दी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय इन ड्रिंक्स को पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
बॉडी को हाइड्रेट रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद है। इसका सेवन आप सुबह के समय चाय या कॉफी जैसी अनहेल्दी ड्रिंक की जगह कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए पपीता का सेवन किया जाता है। खैर, पपीते का जूस पीना भी ओवरऑल हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।
चाय या कॉफी की जगह दूध पीना एक हेल्दी ऑप्शन है। दूध को काफी पौष्टिक माना जाता है। सुबह नाश्ते में चाय की जगह आप दूध का सेवन कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी का सेवन करें। इस ड्रिंक को पीने से वजन घटाने में भी काफी हद तक मदद मिलती है और पेट की चर्बी गायब हो सकती है।
आयुर्वेद में आंवला जूस पीने के अनेक फायदे बताए गए हैं। गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन जरूर करें।
अगर आप चाय-कॉफी का विकल्प तलाश रहे हैं तो एलोवेरा जूस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसका लाभ ओवरऑल हेल्थ को मिलेगा।
यहां हमने जाना कि सुबह किन हेल्दी ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ