विटामिन डी कई बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। इसकी कमी से शरीर को कई परेशानियां हो सकती हैं।
ऐसे में विटामिन डी से भरपूर कुछ खास ड्रिंक्स को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
गाय के दूध को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है।
संतरे के जूस में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन डी भी मौजूद होता है। ये शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकता है।
शाकाहारी लोगों के लिए सोया मिल्क, विटामिन डी का शानदार स्रोत है। जिन्हें गाय का दूध नहीं पचता, उनके लिए ये अच्छा ऑप्शन है।
दही और छाछ में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना लस्सी, छाछ या रायता खाने से शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो जाती है।
दिन में एक बार गाजर का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। इससे विटामिन डी के साथ ही विटामिन ए की कमी भी दूर होती है।
हर्बल टी में कैमोमाइल होता है, जो विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन सोने से पहले करना चाहिए।