मानसून में डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा बीमारियों से दूर


By Arbaaj09, Aug 2023 10:00 AMnaidunia.com

मानसून

मानसून में संक्रमण फैलना और अन्य समस्याएं होने की अधिक संभावना होती हैं। मौसमी बीमारियां से बचने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए।

डाइट

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी होती है। आइए जानते हैं कि मानसून में किन चीजों को खाना चाहिए।

हरी सब्जियां

मानसून के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें।

घी

देसी घी शरीर के लिए रामबाण माना जाता है। घी खाने से शरीर को ताकत और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

हल्दी दूध

रात को सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है।

चुकंदर

मानसून के मौसम में चुकंदर का सेवन फायदेमंद होता है। चुकंदर के जूस को भी आप पी सकते है।

दालचीनी

किचन में रखा मसाला दालचीनी मौसमी बीमारियों से लड़ने में कारगर होता है। अपनी डाइट में दालचीनी को शामिल करें।

छाछ

रात को खाना खाने के बाद छाछ का सेवन किया जा सकता है। छाछ पीने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वर्कआउट के दौरान न करें ये 8 गलतियां, बढ़ेगा मोटापा