दिल की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Sahil04, Sep 2024 06:00 AMnaidunia.com

दिल की सेहत के लिए हेल्दी डाइट

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को हेल्दी बना लें। पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने से दिल की बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।

पत्तेदार सब्जियां खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी नहीं रहती है। खासकर हार्ट पेशेंट के लिए इस तरह की सब्जियों को खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

साबुत अनाज खाएं

दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें। माना जाता है कि इस तरह का अनाज खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

फ्रूट्स का सेवन करें

सेब, संतरा, बेरीज और अनार जैसे फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इन फ्रूट्स को खाने से हृदय रोग से छुटकारा मिल जाता है।

नट्स और बीज खाएं

दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सीमित मात्रा में नट्स और बीज खाएं। माना जाता है कि इससे हार्ट रोगों का खतरा कम हो जाता है।

फाइबर युक्त फूड्स

पेट और दिल की सेहत के लिए फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम हो सकता है।

दालें और फलियां

डाइट में दालें और फलियों को भी शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दाल जैसी सब्जियों का सेवन करने का लाभ ओवरऑल हेल्थ को मिलता है। 

ग्रीन टी पिएं

हर्बल टी का सेवन करना भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आप ग्रीन टी का सेवन करेंगे तो दिल की सेहत को लाभ मिल सकता है।

यहां हमने जाना कि दिल की सेहत के लिए किस तरह के फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटापा कम करने के लिए खाएं लहसुन और शहद