रात को भूख लगने पर स्नैक्स में खाएं ये 6 हेल्दी फूड्स


By Sahil24, Jul 2023 05:14 PMnaidunia.com

रात को भूख

अक्सर ऐसा होता है कि डिनर खाने के बाद भी रात को भूख लग जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग नमकीन या अनहेल्दी स्नैक्स का सेवन करते हैं।

हेल्दी फूड

रात के समय भूख लगने पर क्या खाना चाहिए, जिससे पेट भर जाए। साथ ही, आपकी हेल्थ को भी कोई नुकसान ना पहुंचे।

दही के साथ स्ट्रॉबेरी

दही खाने के शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। रात के समय आप स्ट्रॉबेरी मिलाकर दही खा सकते हैं। यह स्नैक्स का बेहतर विक्लप भी है।

दूध

दूध पीना हमारे शरीर के साथ हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। रात के समय भूख लगने पर आपको दूध पीना चाहिए।

मखाना

मखाने खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। मिडनाइट क्रेविंग को दूर करने के लिए मखाना बेस्ट और हेल्दी ऑप्शन है।

ऐवोकाडो सैंडविच

ऐवोकाडो सैंडविच भी खाने के लिए हेल्दी है। रात को भूख लगने पर आपको इस सैंडविच को जरूर ट्राई करना चाहिए।

नट्स

आधी रात की क्रेविंग को दूर करने के लिए आप बादाम, काजू जैसे नट्स का सेवन कर सकते हैं। ये खाने के बाद आपकी भूख दूर हो जाएगी।

ऐमारैंथ पफ्स

ऐमारैंथ पफ्स बेहद पोष्टिक होता है। इसमें मैंगनीज, फॉस्फोरस और आयरन पाए जाते हैं। इसके अलावा इसे फाइबर का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दुनिया के 6 सबसे महंगे फल, कीमत जानकर पकड़ लेंगे सर