कमर होगी 36 से 26, सुबह खाएं शहद में डूबा लहसुन


By Shivansh Shekhar01, Aug 2024 01:30 PMnaidunia.com

शहद के साथ लहसुन का सेवन

लहसुन को लोग अलग अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। कुछ तो इसे भुनकर खाते हैं लेकिन कोई कच्चा ही खा जाता है। क्या आप जानते हैं लहसुन को शहद में मिलाकर खाने से ज्यादा लाभ मिलता है?

शहद के गुण

पोषक तत्वों से भरपूर शहद एक नेचुरल स्वीटनर है। वहीं, लहसुन की बात करें तो इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन से हमें बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम

लहसुन और हनी को एक साथ मिलाकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी कम होती है और पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी हुई रहती है।

कई रोगों में कारगर

शहद के साथ आप लहसुन का नियमित सेवन करते हैं तो उससे सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा भी कम होता है। इसका मिश्रण गले की खराश को ठीक करता है।

डाइजेशन मजबूत

लहसुन को हनी में डुबोकर आप यदि नियमित खाते हैं, तो उससे आपका डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

मेटाबॉलिज्म मजबूत

शहद और लहसुन का मिश्रण वजन घटाने में भी मदद करता रहता है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।

खाली पेट सेवन

शहद और लहसुन का सेवन हमेशा खाली पेट में एक चम्मच करना चाहिए। आप इसे गर्म पानी के साथ लेंगे, तो इससे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रोटीन सप्लीमेंट ही नहीं, ये चीजें भी तेजी से बनाती हैं मसल्स