मजबूत और चमचमाते दांतों के लिए जरूर खाएं ये फूड्स


By Sahil18, Aug 2023 02:44 PMnaidunia.com

ओरल हेल्थ

बॉडी को फिट रखने के लिए ओरल हेल्थ पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। दांतों से जुड़ी कुछ लापरवाही करने से कई गंभीर बीमारी हो सकती है।

फूड्स

ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए डाइट में कुछ फूड्स आइटम को शामिल करना चाहिए। आइए जान लेते हैं कि दांतों की मजबूती के लिए कौन से फूड फायदेमंद है।

ताजे फ्रूट्स

दांतों की मजबूती के लिए फ्रूट्स खाना भी लाभदायक होता है। हालांकि, ओरल हेल्थ के लिए केवल ताजे फ्रूट्स का ही सेवन करना चाहिए।

सेब

सेब को खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ओरल हेल्थ के लिहाज से भी सेब का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

नट्स

नट्स में विटामिन ई, विटामिन डी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से दांतों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

दूध

दूध पीने से दांतों में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इस वजह से दांतों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना दूध का सेवन करें।

पनीर

कुछ लोगों को दूध पीना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे लोग दूध से बने अन्य उत्पादों का प्रयोग कर सकते हैं। पनीर खाने से ओरल हेल्थ बेहतर रहती है।

हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों को भी दांतों के लिए हेल्दी माना जाता है। आपको अपनी डाइट में पालक जैसी सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बच्चे को जंक फूड्स से दूर रखने के लिए इन टिप्स को आजमाएं