खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस में रहने की वजह से बीपी की समस्या आम बन गई है। इसकी वजह से लोग अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं।
बीपी कंट्रोल करने के लिए खानपान की आदतों में बदलाव करना भी जरूरी है। इसके लिए आप डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलती है।
रोजाना सुबह कच्चा लहसुन खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना कच्चा या पका लहसुन खाने से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना व्हीटग्रास जूस भी पीना चाहिए। बीपी कंट्रोल करने के लिए आप इस जूस को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
रोजाना एक कप योगार्ट या दही खाना भी बीपी पेशेंट की सेहत के लिए बेहतर रहता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो जाता है।
बीपी कंट्रोल करने के लिए आपको अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। यदि आप काफी ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
बीपी के मरीजों को डाइट में कुछ भी चीजों को शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि किसी चीज का आपकी सेहत पर गलत असर पड़ जाएं।
इस वेब स्टोरी में हमने जाना कि बीपी कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ