करौंदे के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलती है। गर्मियों में घरों में स्वाद के लिए इसकी चटनी भी बनाई जाती है। आइए जानते है करौंदे के सेवन से मिलने वाले 5 स्वास्थय फायदों के बारे में।
विटामिन सी, विटामिन ए से भरपूर करौंदा आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन से आप को कई तरह की स्वास्थय समस्याओं में आराम मिलता है।
करौंदे में घुलनशील फाइबर होता है। इसके सेवन एसिडिटी, गैस और कब्ज की समस्याओं में आराम मिलता है। यह आपके पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो करौंदे को डाइट में शामिल कर लें। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की अपूर्ति होती है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है।
दिल के लिए करौंदे का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने और हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए इसका जूस मददगार होता है।
रोजाना करौंदा खाने से मानसिक स्वास्थय बेहतर होता है। इसके अंदर ट्रिप्टोफैन, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती हैं।
आयरन से भरपूर करौंजा शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल की मात्रा को बढ़ाता है। इसके सेवन से एनीमिया की परेशानी में भी आराम मिलता है।
करौंदा एक हाई फाइबर फूड होता है, इसके सेवन से लंबे समय के लिए पेट भरा महसूस होता है। इसका जूस पीने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
अगर आपको करौंदा खाने से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ