लिवर को दुरुस्त रखने के लिए आपको डाइट में कुछ हेल्दी फलों को शामिल करना चाहिए। इससे लिवर की शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है।
लिवर की सेहत के लिए अंगूर का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। इससे लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
लिवर को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना 1 सेब खाना शुरू कर दें। यह लिवर की सफाई करने में काफी हद तक मदद करता है।
पेट की सेहत के लिए भी पपीता खाना फायदेमंद होता है। वहीं, लिवर को दुरुस्त रखने के लिए भी इस फल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप अनानास खाना शुरू कर सकते हैं। इस फल को खाने से लिवर की प्रक्रिया में सुधार होता है।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए तरबूज खाना भी फायदेमंद साबित होता है। इस फल का सेवन गर्मियों के दिनों में ज्यादा किया जाता है।
लिवर की हेल्थ का ध्यान रखने के लिए रोजाना अनार खाना शुरू कर दें। माना जाता है कि अनार खाने से ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
रोजाना 1 नाशपाती खाएंगे तो लिवर से जुड़े रोगों का खतरा कम हो जाएगा। हालांकि, फलों के साथ अनहेल्दी चीजों को खाना भी बंद करना पड़ेगा।