बच्चों की सेहत का ध्यान रखना माता-पिता पर निर्भर होता है, क्योंकि छोटी उम्र में बच्चों को सेहत के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं होती है।
अगर आपके बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो उसके डेली डाइट में बदलाव करना चाहिए। आइए जानते है कि किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन शरीर का वजन बढ़ाने के साथ ही अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।
केला एक फायदेमंद फल होता है। केला खाने से आपके बच्चे के शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है। बच्चे के रोजाना 1-2 केला खिलाएं।
बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो उसकी डाइट में आलू शामिल करें। आलू में हाई कैलोरी पाया जाता है। आलू को दूसरी सब्जियों के साथ भी मिलाकर खिला सकते है।
वजन बढ़ाने के लिए आप बच्चे के डाइट में अंडा भी शामिल कर सकते है, लेकिन गर्मियों में ज्यादा अंडा न खिलाएं। दरअसल, अंडे की तासीर गर्म होती है।
रोटी के अलावा बच्चे को एक टाइम भोजन में चावल भी खिलाएं। चावल में हाई कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को बढ़ाता है।