दिन प्रतिदिन हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों से मौत तक के मामले सामने आ रहे है। आइए जानते हैं कि कैसे इस समस्या से लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके बचा जा सकता है।
हार्ट अटैक के मामले आजकल चर्चा का विषय बने हुए है। कभी शादी समारोह में डांस करते हुए तो, कभी जिम में, तो कभी साधारण परिस्थितियों में भी लोग हार्ट की समस्या के चलते जान से हाथ धो रहे है।
कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्या हॉर्ट पर बुरा असर डालती है। ऐसे में सावधानी बरतनी बेहद जरूर होती है। कम उम्र में भी लोग आजकल इस समस्या का शिकार हो रहे है।
खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान, क्षमता से अधिक वर्कआउट, जरूरत से ज्यादा शरीर के साथ खिलवाड़ करने से हार्ट से जुड़ी गंभीर परेशानियां आती है।
धूम्रपान, नियमित व्यायाम का अभाव, जीवन में तनाव, पेट की चर्बी, भोजन में फलों के सेवन की कमी, हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाने का काम करती है।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं कि सबसे पहले आप जीवन में अपनी चीजों को लेकर सकारात्मक हो जाएं। नियमित स्वस्थ खानपान, फलों का सेवन, व्यायाम आदि से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।
कई मरीजों में हाई बीपी, डायबिटीज, होने पर भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं आती है। ऐसे में जरूरी हैं कि समय-समय पर इस चीज की जांच करवाते रहना चाहिए।
सीने में दर्द की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही, नियमित तौर पर अपनी क्षमता से अधिक काम बिल्कुल न करें।