आंखों की रोशनी हो रही है कमजोर? डाइट में शामिल करें ये जूस


By Shailendra Kumar20, May 2023 09:31 PMnaidunia.com

कमजोर हो रही आंखें

आजकल लोग 9 से 10 घंटे लैपटॉप या मोबाइल पर गुजारते हैं। इस वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही है।

आंखों की कमजोरी

अगर आपकी आंखें भी कमजोर हो रही हों, तो आपको अपने डाइट में कुछ बदलाव करना चाहिए।

जूस का करें सेवन

कुछ हेल्दी जूस के सेवन से आपकी आंखों की रोशनी मजबूत होगी और इससे जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी।

गाजर का जूस

गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे आंखों की रोशनी मजबूत होगी।

बीमारियों से राहत

इससे आंखों की बीमारियां भी दूर होती हैं। जिनको रात में कम दिखता है उन्हें निश्चित ही इसका सेवन करना चाहिए।

शरीफे का जूस

सीताफल में कैरोटिनॉयड एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपकी आंखों के लिए जरूरी होते हैं। इससे भी आंखों की रोशनी मजबूत होती है।

मुनक्का भी फायदेमंद

आंखों के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।

फलों-सब्जियों का सेवन

आंखों के लिए विटामिन ए जरुरी होता है। इसकी कमी हरी पत्तेदार सब्जियों, आम, दूध, शकरकंद, शिमला मिर्च आदि से भी पूरी हो सकती है।

इस सब्जी से साफ हो जाएगा शरीर का यूरिक एसिड