वेट लॉस जर्नी के लिए फिटनेस एक्सपर्ट्स हेल्दी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। सेहतमंद सब्जियों का सेवन करने से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिलती है।
कुछ राज्यों में लौकी को घीया भी कहा जाता है। वजन कम करने के लिए लौकी का सेवन करें। दरअसल, इसमें कम कैलोरी और ज्यादा पानी होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर का सेवन भी आप कर सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने में मदद करता है।
सलाद के तौर पर खीरे को डाइट का हिस्सा बनाएं। दरअसल, खीरे में पानी ज्यादा होता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर ब्रोकली का सेवन करके पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप इसका सेवन सब्जी के तौर पर कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को सुधारने का काम चुकंदर करता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करेंगे तो फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होगी।
शिमला मिर्च का नियमित सेवन करेंगे तो शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए करेला खाने की सलाह भी दी जाती है। बता दें कि करेला शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और चर्बी को कम करता है।
वजन कम करने के लिए आप कुछ सब्जियों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ