दिल से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षण क्या है? जानें


By Prakhar Pandey08, Sep 2023 05:07 PMnaidunia.com

हार्ट डिजीज

दिल से जुड़ी बीमारियां बेहद ही खतरनाक होती है। आज हम आपको बताएंगे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षण के बारे में।

कारण

हृदय रोग के कई कारण हो सकते है। उम्र के अलावा फैमिली की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड प्रेशर की समस्या और डायबिटीज आदि भी हार्ट के रोग का कारण हो सकते है।

लक्षण

पुरुषों को सीने में दर्द,अपच और पसीना आना भी दिल के दौरे के लक्षण हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं में सांस फूलना, जबड़े में दर्द होना, थकान, नींद में गड़बड़ी आदि भी हॉर्ट डिजीज के लक्षण हो सकते है।

दर्द

दिल की बीमारियों के आम लक्षणों में गर्दन, जबड़े, गले, पेट, पैर या बाजुओं में दर्द होना हो सकता है। ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

दिल की धड़कन

दिल की धड़कन

दिल की धड़कन का अनियमित यानी धीमा या तेज होना भी दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति बिना लापरवाही किए डॉक्टर से मिलें।

जकड़न

सांसो की कमी और सीने में जकड़न होने पर भी दिल से संबंधित समस्या हो सकती है। पैरों या भुजाओं में सुन्नपन होना, चक्कर आना या बेहोशी भी हार्ट डिजीज के लक्षण हो सकते है।

थकान

हद से ज्यादा थकान और जी मचलाना भी दिल से जुड़ी बीमारियों के संकेत हो सकते है। इन बीमारियों से बचने के लिए खानपान भी बहुत मैटर करता है।

खानपान

खानपान पर ध्यान देने से भी आप हार्ट की समस्या पर काबू पा सकते है। दिल को स्वस्थ रखने वाले फूड्स जैसे कि बेरीज, डार्क चॉकलेट, ग्रीन टी आदि का सेवन करना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बादाम रोगन के तेल को शरीर पर यहां लगाएं और 7 फायदे पाएं