दिल शरीर का अहम अंग है। गलत खानपान के कारण अक्सर दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती है, इसलिए हेल्दी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
सब्जियां पोषक तत्व से भरपूर होती है, लेकिन कुछ सब्जियों को खाने से हार्ट को मजबूत और हेल्दी बनाया जा सकता है।
आइए जानते है किन सब्जियों के सेवन से अपने दिल को मजबूत किया जा सकता है। ये सब्जियों से दिल के अलावा शरीर को अन्य फायदे भी पहुंचाती है।
गाजर विटामिन सी का बेहतर सोर्स माना जाता है। गाजर को अगर डाइट में शामिल किया जाए, तो दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
पत्तेदार पालक की सब्जी शरीर के लिए लाभकारी होती है, क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, और कैल्शियम पाया जाता है।
लहसुन शरीर के लिए रामबाण माना जाता है। लहसुन को खाने से दि से जुड़ी बीमारियां दूर रहती है।
बोक्रली में कैल्शियम और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इस सब्जी को खाने से दिल मजबूत रहता है।