माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें


By Sahil12, Aug 2023 06:13 PMnaidunia.com

किचन

हमारा किचन अब अपग्रेड हो चुका है। रसोई घर में कई आधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर कई तरह के अलग व्यंजनों को तैयार किया जाता है।

माइक्रोवेव

वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों की किचन में माइक्रोवेव देखने को मिलता है। खाना ताजा हो या बासा लोग माइक्रोवेव में जरूर गर्म करते हैं।

पेट खराब

ज्यादातर लोगों का मानना है कि माइक्रोवेव का खाना खाने से पेट खराब होने से लेकर कई दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोवेव में गर्म किया गया खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक नहीं है।

पोषक तत्व

स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से पोषक तत्वों पर असर जरूर पड़ता है।

प्लास्टिक का न करें प्रयोग

माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। माइक्रोवेव के तापमान से प्लास्टिक के जहरीले तत्व खाने में मिल जाते हैं, जो हेल्थ के लिए खतरनाक है।

खाना गर्म करना

माइक्रोवेव का ज्यादा इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए किया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि माइक्रोवेव में खाना दो बार से ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए।

रेडिएशन का खतरा

कुछ लोग माइक्रोवेव में खाना गर्म करने को लेकर भी चिंता जाहिर करते हैं, लेकिन WHO का कहना है कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करना रेडिएशन से सुरक्षित है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, तो इस तरह फटाफट बनाएं बिरयानी