आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हींग के ये टोटके आपके बेहद काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए हींग के चमत्कारी टोटकों के बारे में।
रसोई घर में पाई जाने वाली हींग पेट के लिए तो लाभकारी होती ही हैं। साथ ही इसके चमत्कारी टोटके आपकी पैसों की तंगी को खत्म करने में भी मदद कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एक गांठ हींग को पानी में गलाकर उससे स्नान करने से जल्द आपके कर्ज से राहत मिलेगी। ये टोटका काफी असरदार माना जाता हैं।
कर्ज मुक्ति के लिए हींग के साथ आपको लाल रंग का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने से पहले एक ग्राम हींग साथ में रखें और 21 बार श्री का उच्चारण करें। घर से निकलते वक्त हींग को पानी में डाल दें और निकल जाएं। ऐसा करने के बाद मुड़कर न देखें।
जीवन में बड़े काम मे सफलता पाने के लिए हींग का एक टुकड़ा आपने हाथ में ले और उसको मेन गेट पर ले जाकर तीन बार घुमाकर उत्तर दिशा में फेंक दें।
ऐसा करके जब आप घर से निकलेंगे तो आपकी सफलता में आ रही बाधाएं दूर होंगी। साथी ही अगर आपकी मेहनत सच्ची हुई तो आप जरूर सफल होंगे।
घर में प्रेत बाधा महसूस होती हैं तो इसे खत्म करने के लिए हींग के पानी से कुल्ला करना शुरू कर दें। पूर्णिमा की रात को ऐसा करने से सारी बाधाएं दूर होंगी। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।