बच्चों की लंबाई को लेकर हर मां-बाप बहुत परेशान रहते हैं और न जाने कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं।
बच्चों की लंबाई न बढ़ने की वजह पोषण की कमी हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स बताएंगे जिसे आप आपने बच्चे को पिलाकर लंबाई बढ़ा सकते हैं।
संतरे के जूस में कैल्शियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं और इसमें काला नमक डाल कर बच्चों को पिलाया जाए तो ये टेस्टी भी बहुत लगता है।
पालक के नाम से हर कोई दूर भागता है लेकिन अगर आप पालक के साथ गाजर और कुछ मसाले जैसे काला नमक, काली मिर्च उसमे डालेंगे तो पालक का जूस भी टेस्टी लगेगा।
अमरुद के जूस में विटामिन बी, सी, कैल्शियम जैसे अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं। अमरुद से पाचन क्रिया भी सही होती है और बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है।
बनाना शेक पीने में जितना टेस्टी होता है उतना ही हेल्थ के लिए पौष्टिक होता है। केले का शेक हाइट और हेल्थ दोनों के लिए लाभदायक है।
आप केले के शेक को ड्राई फ्रूट्स डालकर और भी टेस्टी और हैल्दी बना सकते हैं।
खाने में पोषण की कमी और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से लंबाई रुक सकती है। अच्छी सेहत के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी बहुत जरुरी है।