खांसी और जुकाम से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं यह हर्बल काढ़ा


By Sahil06, Nov 2024 03:55 PMnaidunia.com

खांसी और जुकाम के लिए काढ़ा

बदलते मौसम में खांसी और जुकाम का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इससे बचना चाहते हैं तो कुछ हर्बल चीजों का इस्तेमाल करके काढ़ा बनाएं।

तुलसी और दालचीनी का काढ़ा

खांसी और जुकाम का प्रभाव दूर करने के लिए तुलसी और दालचीनी का काढ़ा बनाएं। इसमें अदरक जैसी कई अन्य चीजों को भी शामिल करें।

काढ़ा बनाने की विधि

तुलसी के पत्ते, दालचीनी, अदरक और गर्म पानी को मिलाकर काढ़ा तैयार करें। इसे अच्छे से उबाल लें और जब पानी कम हो जाएं तो उसे छानकर रख दें।

काली मिर्च और शहद भी डाल दें

काढ़ा ज्यादा प्रभावी बनाना चाहते हैं तो काली मिर्च और शहद भी मिला लें। इन दोनों चीजों के गुण जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।

शरीर की सूजन होती है कम

काढ़ा पीने से शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आप चाहे तो सुबह के समय या रात को सोने से पहले तुलसी और दालचीनी का काढ़ा पी सकते हैं।

गले की सूजन होगी कम

जुकाम और खांसी के कारण गले में सूजन महसूस होती है। अगर इससे राहत पाना चाहते हैं तो काढ़ा का सेवन करें।

हल्का गुनगुना पिएं काढ़ा

काढ़ा बिल्कुल भी ठंडा पीने की गलती न करें। हल्का गुनगुना काढ़ा पीने से ही इसका फायदा सेहत को मिलेगा।

खांसी और जुकाम से मिलेगी राहत

हर्बल काढ़ा तैयार करके पीने से खांसी और जुकाम से राहत मिलेगी। सर्दियों के दिनों में तो आप स्वस्थ रहने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डिप्रेशन से बाहर निकलने के 5 टिप्स