रातों में नहीं आती है नींद, पिएं ये हर्बल चाय


By Sahil07, Aug 2023 06:36 PMnaidunia.com

नींद न आना

बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से नींद न आने की परेशानी का सामना भी करना पड़ता है, जिसका प्रभाव हेल्थ पर भी पड़ता है।

तनाव

तनाव या स्ट्रेस की वजह से शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से आपकी नींद भी प्रभावित होती है।

हर्बल चाय

हम सभी जानते हैं कि नींद की क्वालिटी में सुधार लाने के लिए हर्बल चाय एक बेहतर ऑप्शन है। आइए आपको कुछ हर्बल टी के प्रकार के बारे में बताते हैं।

कैमोमाइल की चाय

कैमोमाइल यानी बबूने के फूल की चाय आपकी नींद के स्तर को सुधारने में मदद कर सकती है। इसे पीने से तनाव भी कम होता है।

लैवेंडर चाय

लैवेंडर एक फूल वाला पौधा है। ये फूल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका चाय में डालकर सेवन करने से बॉडी और दिमाग को शांत किया जा सकता है।

नींबू की चाय

लेमन यानी नींबू की चाय भी नींद न आने की परेशानी को दूर कर सकती है। इसका सेवन करने से स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है।

अश्वगंधा चाय

अश्वगंधा की चाय के चाम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो आपके नींद के स्तर को सुधारने में मददगार है।

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय पेट से संबंधित कई परेशानियों को दूर करती है। इसका सेवन करने से नींद न आने से जुड़ी परेशानी भी दूर हो जाती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पतले बालों को घना बनाने के लिए 7 टिप्स अपनाएं