बालों से जुड़ी एक नहीं अनेक परेशानियां होती हैं, जिनका सामना आमतौर पर लड़कियां करती हैं। इनमें बाल टूटने की समस्या बेहद आम है।
हेयर ग्रोथ के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद है। हालांकि, आज बात कर रहे हैं कि किन जड़ी-बूटियों की मदद से बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
आंवला को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। इसके अलावा, बालों को बढ़ाने के लिए भी सिर पर आंवला लगाया जाता है।
बालों पर आंवला कई तरीके से लगाया जा सकता है। आंवले के रस को भी बालों पर मला जा सकता है। वहीं, आंवले के रस से हेयर मास्क भी बना सकते हैं।
आमतौर पर शिकाकाई का इस्तेमाल हेयर क्लींजर के तौर पर किया जाता है। यह बालों की सफाई करने के साथ ही स्कैल्प पर जमी गंदगी को हटाने में भी मदद करता है।
बालों पर शिकाकाई लगाने के लिए इसे गर्म पानी में डालकर रखना होगा। हेयर ग्रोथ के लिए इस पानी को बालों पर छिड़का जा सकता है।
जटामांसी भी बालों के लिए कमाल का हर्ब है। हेयर ग्रोथ के लिए इसे बालों पर अप्लाई किया जाता है। इसकी मदद से बालों के झड़ने की परेशानी भी दूर होती है।
जटामांसी का इस्तेमाल हेयर टॉनिक के तौर पर भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप जटामांसी से हेयर मास्क भी बना सकते हैं।