खाने के बाद होती है एसिडिटी, तुरंत राहत देंगे ये हर्ब्स


By Sahil29, Dec 2023 02:35 PMnaidunia.com

एसिडिटी की समस्या

कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट में गैस की समस्या होती है। इसके पीछे खानपान की गलत आदतें भी काफी हद तक जिम्मेदार है।

डाइट का ध्यान रखें

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें। यदि पेट में गैस होने की समस्या काफी ज्यादा है तो आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

सौंफ का पानी

भोजन खाने के बाद गैस की परेशानी होती है तो सौंफ का पानी पिएं। एसिडिटी से बचने के लिए आप सौंफ की चाय भी पी सकते हैं।

अदरक का सेवन करें

अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पेट की सूजन को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, एसिडिटी से भी छुटकारा मिलेगा।

जीरे का पानी पिएं

पेट में गैस की परेशानी होने पर जीरे का पानी पीना भी असरदार है। इसके लिए एक चम्मच जीरे को दो कप पानी में 10 मिनट के लिए उबाल लें और ठंडा होने पर इसका सेवन करें।

दही भी फायदेमंद

पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए दही का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व एसिडिटी से राहत दिलाने के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।

नींबू पानी है असरदार

बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम नींबू पानी करता है। एसिडिटी होने पर भी यह आपके पेट को काफी हद तक आराम दिलाता है।

अजवाइन का पानी

किचन में मौजूद अजवाइन का इस्तेमाल भी आप एसिडिटी से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। अजवाइन का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों के लिए कौन सा तेल है फायदेमंद? जानें