हिचकी आने पर धीरे-धीने पानी पीना चाहिए। इसमें ठंडा पानी पीना लाभदायक होता है।
ध्यान भटकाने से हिचकी से राहत मिलती है। अगर किसी को हिचकी आ रही है तो उसे बातों में उलझा सकते हैं।
शराब पीने के बाद कुछ लोगों को हिचकी आने लगती है। ऐसी स्थिति में नींबू को चबाकर खाने से आराम मिलता है।
हिचकी आने पर सांस रोकने से आराम मिलता है। सांस रोकने से डायफ्रॉम शांत होता है।
आइस बैग को गले से लगाकर सिकाई करने से हिचकी बंद हो जाती है।
हिचकी लगातार दो दिनों तक आना अच्छा नहीं है। कई दिनों तक हिचकी आने पर डॉक्टर से मिले। अगर लगातार महीने भर हिचकी आती है तो इसे इंट्रेक्टेबल हिचकी कहा जाता है।
ज्यादा चिंतन, अधिक शराब का सेवन, स्मोकिंग, मसालेदार या फिर अधिक भोजन करने से हिचकी की समस्या देखने को मिलती है।
हिचकी नहीं रुके तो रक्त का थक्का बन सकता है या अर्थराइटिस की वजह बन सकती है।