ब्लड प्रेशर दो तरह के होते हैं, लो ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर। ब्लड प्रेशर का घटना और बढ़ना दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक होता है।
भारत में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है।
लेकिन, आप घबराएं नहीं आज हम इस लेख में आपको हाई ब्लड प्रेशर के 3 ऐसे लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देख आप भी पता लगा सकते हैं कि आप इसका शिकार हैं या नहीं।
अगर आपके भी सिर में लगातार दर्द रहता है, दवाइयां लेने के बाद भी यह दर्द कम नहीं होता तो, यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है।
अगर आपको भी चक्कर आता है, कमजोरी महसूस होती है या किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर में आंखों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे नजरे कमजोर हो सकती है। यह भी हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण है।
हाई ब्लड प्रेशर में नमक ज्यादा खाना से परहेज करना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के पढ़ते रहें naidunia.com