Blood Sugar बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण


By Arbaaj09, Apr 2025 12:33 PMnaidunia.com

शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

सुबह हाई ब्लड शुगर

कुछ लोगों का ब्लड शुगर सुबह तेजी से बढ़ने लगते है। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि शुगर बढ़ रहा है। शुगर लेवल बढ़ने से कई संकेत मिलते हैं।

सुबह थकान महसूस करना

सुबह सोकर उठने के बाद लोगों को ताजगी महसूस होती है। लेकिन आपको थकान हो रही हैं, तो यह शुगर बढ़ने का लक्षण है।

मुंह या गला सूखना

यदि सुबह उठने के साथ ही रोजाना आपका मुंह या गला सूखने लगता है और ढेर सारा पानी पीने का मन करता है, तो शुगर बढ़ने का लक्षण है।

धुंधला नजर आना

सुबह उठने के बाद आंखों से धुंधला नजर आना भी शुगर लेवल बढ़ने का लक्षण है। दरअसल, शुगर लेवल बढ़ता है, तो आंखों की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

शरीर में झुनझुनी

शुगर बढ़ने से शरीर में झुनझुनी होने लगती है। दरअसल, डायबिटीज में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, इससे नसों को नुकसान पहुंच सकता है।

ब्लड शुगर रखें कंट्रोल

ये ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण होते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या में भी बदल सकते हैं। इसलिए, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में बाजार जैसी शिकंजी घर पर कैसे बनाएं?