हड्डियां शरीर का एक अहम अंग होता है। इसके कमजोर होने से शरीर में कई बीमारियां हो सकती है, इसलिए शरीर में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा बनी रहनी चाहिए।
कैल्शियम के कारण शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। आइए जानते है किन चीजों के सेवन से शरीर से कैल्शियम की कमी दूर होती हैं।
संतरा में विटामिन डी के आलवा कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया है। संतरे का सेवन करने से शरीर से कैल्शियम की कमी दूर होती है।
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। दूध प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है।
अगर शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगी है, तो डेली डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर बादाम को जरूर शामिल करें।
डेयरी प्रोडक्ट पनीर भी कैल्शियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है। पनीर के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर में कैल्शियम की कमी से निजात मिलती है।
अंजीर भी आपके शरीर से कैल्शियम में हो रही कमी को पूरी कर सकता है। अंजीर में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाई जाती है।