आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही हैं। कब्ज होने पर कामकाज करने में काफी दिक्कतें होती हैं।
कब्ज की समस्याएं से राहत पाने के लिए कुछ फलों का सेवन किया जा सकता है। इन फलों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिस कारण कब्ज से राहत मिलती है।
कीवी में फाइबर का गुण पाया जाता है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप कीवी को खा सकते हो।
नाशपाती खाने से भी कब्ज की समस्या से राहत पाया जा सकता है। नाशपाती में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कब्ज की समस्या को कम करने के लिए ड्रैगन फ्रूट का भी सेवन किया जा सकता है।
अमरूद भी हाई फाइबर वाले फलों में से एक हैं। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत पाया जा सकता है।
संतरा एक खट्टा फल है और लोग इसे बड़े ही शौक के साथ खाना पसंद करते है। संतरा खाने से कब्ज की समस्या कम होती है।