शाकाहारी लोगों के लिए वरदान हैं ये चीजें, मिलता है भरपूर प्रोटीन


By Ritesh Mishra06, Mar 2025 11:50 AMnaidunia.com

प्रोटीन हमारे शरीर में मुख्य पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर के विकास में अहम भूमिका निभाता है। बॉडीबिल्डिंग से लेकर वेट लॉस तक में प्रोटीन मुख्य भूमिका होती है।

शाकाहारी प्रोटीन की कमी से कैसे बच सकते हैं?

यदि आप शाकाहारी हैं और शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो कुछ सुपरफूड्स को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये फूड्स प्रोटीन से भरपूर हैं।

शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए क्या खाएं?

शाकाहारी लोग शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए सोयाबीन और सोया चंक्स खा सकते हैं। इसके 100 ग्राम टोफू में 8-10 ग्राम प्रोटीन होता है।

प्रोटीन के लिए दालें और चने

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दालें एक अच्छा ऑप्शन हैं। अरहर, मूंग, मसूर, उरद और चना दाल में भरपूर प्रोटीन होता है। 100 ग्राम दाल में 10-15 ग्राम तक प्रोटीन होता है।

प्रोटीन के लिए पनीर और दूध

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पनीर का सेवन किया जा सकता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। दूध, दही और छाछ में भी अच्छा प्रोटीन होता है।

प्रोटीन के लिए ड्राई फ्रूट्स

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ड्राई फ्रूट्स एक अच्छा विकल्प है। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

प्रोटीन के लिए बेसन

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए बेसन एक अच्छा ऑप्शन है। 100 ग्राम बेसन में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।

शाकाहारी लोगों के लिए वरदान हैं ये चीजें, मिलता है भरपूर प्रोटीन। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चाय की जगह सुबह क्या पीना चाहिए?