ज्यादा प्रोटीन का सेवन हो सकता है हानिकारक


By Shivansh Shekhar26, Dec 2023 03:59 PMnaidunia.com

जरूरत से ज्यादा चीजें

ऐसा कहा जाता है कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा ली जाए तो उससे नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि प्रतिदिन कितने ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

हाई प्रोटीन डाइट्स

आजकल लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स और हाई प्रोटीन वाले डाइट लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा यह नुकसान भी से सकता है।

कितना लेना है प्रोटीन?

एक फिट व्यक्ति को अपने शारीरिक वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह सही डाइट माना गया है।

किडनी पर दबाव

यदि आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। किडनी का काम शरीर के गंदे पदार्थ को बाहर निकालना है।

हड्डियों से निकलेगा कैल्शियम

ज्यादा प्रोटीन से शरीर में अम्लीयता बढ़ती है जिससे शरीर से कैल्शियम बाहर निकल जाता है। यह काफी नुकसानदेय हो सकता है।

हड्डियां होंगी कमजोर

हड्डियों से कैल्शियम निकलने के बाद वह कमजोर होने लगती हैं। आप इस चीज को ध्यान में रखते हुए प्रोटीन का सेवन आपको करना चाहिए।

पेट से जुड़ी परेशानी

अधिक प्रोटीन लेने से पेट फूलना, दस्त, अपच जैसी समस्या होने लगती है। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सेहत का खजाना है ऑरेगैनो, इन बीमारियों से दिलाता है छुटकारा