हाई यूरिक एसिड एक गंभीर समस्या है, जो कि लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। यूरिक एसिड का स्तर गलत खानपान वाली चीजों से बढ़ता है।
अगर आप हाई यूरिक एसिड के रोगी हैं, तो खानपान से 5 चीजों को निकालकर फेंक देना या कम कर देना चाहिए।
सीफूड भले ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन यूरिक एसिड हाई होने पर नहीं खाना चाहिए। दरअसल, सीफूड में प्यूरीन होता है।
रेड मीट का सेवन प्रोटीन के लिए किया जाता है, लेकिन अगर आप यूरिक एसिड के रोगी हैं, तो रेड मीट खाने से समस्या और बढ़ सकती है।
हाई यूरिक एसिड होने पर कुछ दालों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जैसे कि छोले, मसूर, राजमा और सोयाबीन का सेवन करें।
यूरिक एसिड से ग्रसित लोगों को मीठे ड्रिंक्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज ज्यादा होता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
शराब का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। खासकर, शराब पीने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा तेजी से बढ़ती है।
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए ढेर सारा पानी पिएं। साथ ही, डाइट में उच्च फाइबर वाली चीजों का सेवन भी करना चाहिए।