इन फूड्स में होता है प्रचुर कैल्शियम


By Arbaaj20, Sep 2024 12:00 PMnaidunia.com

शरीर को दुरुस्त रखने के लिए कई पोषक तत्व की जरूरत पड़ती है। उन्हीं में से एक कैल्शियम होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनता है।

कैल्शियम फूड्स

शरीर कैल्शियम खुद नहीं बनता है। इसके लिए आपको उन फूड्स को खाना पड़ता है, जिसमें कैल्शियम पाया जाता है।

भिंडी खाएं

भिंडी में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। 100 ग्राम भिंडी में लगभग 80 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। भिंडी को सब्जी के तौर पर खाएं।

कीवी खाएं

कीवी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और खासकर उन लोगों के लिए जिनको कैल्शियम की कमी हो। 100 ग्राम कीवी में 30 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

दही खाएं

दही का सेवन अधिकांश लोग करते हैं, लेकिन कम को ही पता होगा की दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

मखाना खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर डाइट में मखाना भी शामिल कर सकते है। दरअसल, मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है।

सूरजमुखी का बीज

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सूरजमुखी का बीज भी खाया जा सकता है। इसके बीज में कैल्शियम प्रचुर पाया जाता है।

इन फूड्स में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तेजपत्ता खाने के अद्भुत फायदे