हर बल्लेबाज का सपना होता है कि वो डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे लंबी पारी खेले। आइए जानते हैं डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे लंबी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
शिखर धवन ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन की पारी खेली थी। इस पारी में धवन ने 33 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट मैच से अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में रोहित ने 23 चौके और 1 छक्का लगाया था।
12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेल रहे यशस्वी जयसवाल ने 171 रनों की पारी खेली थी। यशस्वी ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 1 छक्का मारा था।
श्रेयस अय्यर ने एक टेस्ट मैच में 170 रन बनाए थे। पहली पारी में अय्यर ने 105 और दूसरी पारी में 65 रन बनाया था। यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला गया था।
लाल अमरनाथ ने भी अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 156 रन बनाए थे। पहली पारी में अमरनाथ ने 38 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे।
गुंडप्पा विश्वनाथ ने साल 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में विश्वनाथ ने 137 रनों की पारी खेली थी।
पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक मारा था। पृथ्वी ने विंडीज के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी।