IPL 2024 नीलामी में इन बड़े खिलाड़ियों पर होगी फ्रेंचाइजी की नजर


By Shivansh Shekhar05, Dec 2023 12:05 PMnaidunia.com

IPL 2023 ऑक्शन

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है। उससे पहले 1166 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए नाम दर्ज करवाया है।

शॉर्टलिस्ट के बाद नीलामी

कुल इतने नामों से फ्रेंचाइजी शॉर्टलिस्ट करेगी और फिर उसके बाद ऑक्शन में उतारेगी। रजिस्टर नाम में इंटरनेशनल क्रिकेट के भी कई धुरंधर शामिल हैं।

मिनी ऑक्शन

इस बार मिनी ऑक्शन होने जा रहा है और इसी वजह से कुछ खिलाड़ियों को भारी भरकम पैसे में खरीदा जा सकता है। आइए हम 5 सबसे बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा इससे पहले आरसीबी के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब उन्हें फिटनेस की समस्या के चलते रिलीज कर दिया है। वो निचले क्रम में बैटिंग भी करते हैं।

रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने अपनी छाप इस बार वर्ल्ड कप में ही छोड़ दिया था। यही कारण है कि कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ने को तैयार है।

रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने अपनी छाप इस बार वर्ल्ड कप में ही छोड़ दिया था। यही कारण है कि कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ने को तैयार है।

गेराल्ड कोएट्जी

गेराल्ड कोएट्जी एक ऐसे गेंदबाज हैं जो डेल स्टेन की काफी हद तक याद दिला देते हैं। उनके पास काफी ज्यादा गति है। इनके ऊपर भी पूरी नजर फ्रेंचाइजी की बनी हुई है।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर को केकेआर ने रिलीज कर दिया है। शार्दुल गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी की नजर ठाकुर पर जरूर होगी।

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को कौन भूल सकता है जिन्होंने भारत से वर्ल्ड कप छीन लिया था। उस एक पारी की वजह से आईपीएल के महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डेब्यू टेस्ट में लंबी पारियां खेलने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज