बॉलीवुड फिल्मों में कई सारी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अंधी का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। आइए उनके बारे में जानते हैं।
साल 2006 में आयी फिल्म फना में काजोल ने अंधे का किरदार निभाया है। यह किरदार फैंस को काफी पसंद आया जिसके चलते मूवी भी सुपरहिट हुई।
काजोल महान बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने इस मूवी में जिस तरह आमिर खान के साथ मिलकर अंधी का रोल निभाया, वो वाकई लाजवाब था।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'हम तुम्हारे हैं सनम' फिल्म में अंधी का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म भी पर्दे पर हिट साबित हुई।
अमीषा पटेल अपनी अदाओं के लिए काफी मशहूर है। उन्होंने 'हमको तुमसे प्यार है' मूवी में अंधे का किरदार निभाया, जो लोगों को काफी अच्छा लगा।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म लफंगे परिंदे में अपने अंधेपन के किरदार से फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है।
रानी मुखर्जी ने 2005 में रिलीज हुई ब्लैक मूवी में अंधे का किरदार निभाई थी। वह अपने किरदारों से लोगों के दिलों में राज करती है।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अंधे का किरदार निभाकर लोगों को घायल किया है। उनकी अदाएं जो फिल्मों में दिखती है वो काफी सराहनीय रहती है।
फिल्म काबिल में यामी गौतम ने अंधी का रोल निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हृतिक रोशन के साथ उनकी ये फिल्म काफी चर्चा में रही।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अंधी का किरदार निभाया है। दर्शक उनकी फिल्म को देखना काफी पसंद करते है।