चीला नाश्ते के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह ज्यादा तेल और मसाले का नहीं होता है, जिस कारण से कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं।
चीला कई प्रकार के हो सकते हैं। डोसे की तरह, आप मूंग दाल, जई, आटा आदि जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करके टेस्टी चीले बना सकते हैं।
ओट्स बेसन चीला रेसिपी उत्तर भारत का एक बहुत ही पारंपरिक नाश्ता है। यह चीला ओट्स और बेसन से बनाया जाता है और इसमें हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है।
मूंग दाल पालक चीला रेसिपी आपके दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है। यह चीला आपके बच्चों को भी काफी पसंद आएगा।
कुछ टेस्टी डिश खिलाना चाहते हैं, तो आप बेसन प्याज का चीला बना सकते हैं। बेसन प्याज का चीला बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और इसकी रेसिपी भी आसान है।
अगर आप अपने रोजाना के नाश्ते के शेड्यूल से बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आलू प्याज चीला आलू और प्याज के साथ बेसन से बनाया जाता है।
इस चीले को बनाने के लिए बस गेहूं के आटे को पानी में मिलाएं और गाढ़ा घोल बना लें। फिर इसमें कटी हुई सब्जियां मिलाएं और तवे पर सेक लें।
बेसन और हरी मटर का चीला हरी मटर के साथ एक हेल्दी और टेस्टी चीला है। आप इसे अपने नाश्ते में या जब भी भूख लगे और झटपट बनने वाली रेसिपी में शामिल कर सकते हैं।