3 दशक बाद हिंदू नव वर्ष पर अद्भुत संयोग, 3 राशियां होंगी मालामाल


By Shivansh Shekhar26, Mar 2024 09:00 PMnaidunia.com

हिंदू नव वर्ष

वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 अप्रैल 2024 से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि अंग्रेजी कैलेंडर में नए साल की शुरुआत 1 जनवरी को होती है।

खास होगा नव वर्ष

इस बार नया हिंदू वर्ष काफी खास होने वाला है। वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक करीब 30 वर्षों के बाद नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है।

कई योग का निर्माण

9 अप्रैल को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत, 2081 का पहला दिन होगा और इस दिन अमृत सिद्धि योग के साथ साथ शश राजयोग भी बनने जा रहा है।

कौन होंगे राजा?

इस बार विक्रम संवत 2081 के राजा मंगल होंगे और मंत्री शनिदेव होंगे। ऐसे में पूरे साल शनि देव और मंगल का प्रभाव जबरदस्त पड़ने जा रहा है।

नक्षत्र का निर्माण

इसके साथ ही साल के पहले दिन रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। इस दिन गुरु की राशि मीन में चंद्रमा होंगे।

राशियों का चमकेगा भाग्य

इसका असर सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके पास दौलत का अंबार लगने जा रहा है।

ये हैं राशियां

इस शुभ योग के बनने से वृषभ, मिथुन, धनु राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होने जा रही है। साथ ही इन्हें विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

होली के बाद स्किन हो गई है खराब, करें ये उपाय