Holi 2023: होली में हर रंग होता है खास, जानें इनका महत्व


By Shailendra Kumar26, Feb 2023 10:30 PMnaidunia.com

रंगों का महत्व

रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हर्ष और खुशी देनेवाले ये रंग जीवन के विभिन्न भावों से जुड़े होते हैं।

लाल रंग

यह आध्यात्मिकता और सौभाग्य का रंग है। लाल रंग को उग्रता, पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।

पीला रंग

यह सूर्य या अग्नि का प्रतिनिधित्व करता है। इसे ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है।

हरा रंग

ये हरियाली, शीतलता, ताजगी और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। यह मन को प्रसन्नता और शांति देता है।

केसरिया रंग

केसरिया रंग शुभता और स्वस्थ तन-मन का प्रतीक है। यह तप, संयम, वैराग्य और बलिदान का रंग है।

नीला रंग

नीला रंग जिंदगी में कोमलता और स्नेह के साथ वीरता, पौरुषता और शांति का प्रतीक माना जाता है।

Ladli Behna Yojana: इस तरह मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ