होली पर राशि अनुसार इन रंगों से खेलें, खुल जाएगी किस्मत


By Sahil20, Mar 2024 08:00 PMnaidunia.com

राशि अनुसार होली के रंग

होली के त्योहार को लेकर लोगों के बीच एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशि अनुसार होली रे रंगों को खेलने का क्या फायदा होता है।

मेष और वृषभ राशि

होली खेलने के लिए मेष राशि वालों को लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, वृषभ राशि वालों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।

मिथुन और कर्क राशि

बता दें कि मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है और इनके लिए हरा रंग भाग्यशाली होता है। कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद रंग से खेलना शुभ माना जाता है।

सिंह और कन्या राशि

होली खेलने के लिए सिंह राशि वालों को गहरा लाल या संतरी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, कन्या राशि वालों के लिए नीले और हरे रंग का प्रयोग करना शुभ होता है।

तुला और वृश्चिक राशि

बता दें कि तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और इश वजह से इन्हें हल्के पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं, वृश्चिक राशि वालों को लाल या मैरून रंग से होली मनानी चाहिए।

धनु और मकर राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस वजह से इनके लिए पीला रंग शुभ होता है। वहीं, मकर राशि के जातकों को काले या गहरे नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

कुंभ और मीन राशि

शनि ग्रह की राशि कुंभ होती है और इनके लिए गहरा काला या नीला रंग शुभ होता है। इसके अलावा, मीन राशि के जातकों को पीले रंग शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि होली खेलेने के लिए राशि अनुसार कौन सा रंग शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में इस स्थान पर रखें धन और सोना