होलिका दहन पर करें गोमती चक्र का उपाय, खाक हो जाएगी हर समस्या


By Sahil17, Mar 2024 03:19 PMnaidunia.com

होलिका दहन कब है?

हिंदू धर्म में होली के त्योहार का खास धार्मिक महत्व माना जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को और होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।

महा होली उपाय

होलिका दहन के दिन किए गए उपाय को महा होली उपाय भी कहा जाता है। यह उपाय आपके जीवन की तमाम परेशानियों को दूर कर देगा।

गोमती चक्र का उपाय

होलिका दहन की रात को गोमती चक्र का उपाय आप कर सकते हैं। खासकर धन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप यह उपाय अपना सकते हैं।

गोमती चक्र खरीदें

होली से पहले ही घर के सदस्यों के प्रत्येक सदस्य के लिए 7 गोमती चक्र खरीदकर रख लें। इसके बाद रात को होलिका दहन पर इसे आग में डाल दें।

सिर से घुमाकर जलती होली में डाल दें

गोमती चक्र को जलती होली में डालने से पहले सभी को अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाना होगा। ऐसा करने के बाद गोमती चक्र को होलिका में डाल दें।

इसके बाद घर आ जाएं

यह उपाय करने के बाद सीधा घर आ जाएं। एक बात का ध्यान रखें कि ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर देखना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।

बच्चों की मां-बाप नजर उतारें

यदि घर में छोटे बच्चे बीमार रहते हैं तो उनकी नजर मां-बाप भी उतार सकते हैं। ऐसा करने से पूरे साल बच्चों को नकारात्मक ऊर्जा परेशान नहीं करेगी।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। उपरोक्त सूचना के जरिए हम किसी प्रकार का कोई भी दावा नहीं कर रहे हैं।

यहां हमने होलिका दहन का एक असरदार उपाय जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मुख्य द्वार पर तुलसी का पानी छिड़कने से क्या होता है?