हिंदू धर्म में होली एक प्रमुख त्योहार है और होली के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है।
इस बार होलिका दहन 6 मार्च है और होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू होगा। फागुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक रहता है।
होलाष्टक के दौरान 8 दिनों में विवाह, मुंडन, विवाह,सगाई या नया वाहन आदि की खरीदारी तक नहीं की जाती है।
होलाष्टक के समय सभी ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है, इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है।
होलाष्टक के दौरान कोई भी धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान हवन या यज्ञ का आयोजन करना भी उत्तम फलदायी नहीं होता है।