होलिका दहन को देखना इन 4 लोगों के लिए होता है अशुभ


By Sahil18, Mar 2024 12:35 PMnaidunia.com

होलिका दहन

इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस पर्व को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं, जिसमें बताया गया है कि होलिका दहन के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

ये लोग न देखें होलिका दहन

सुबह के समय होलिका पूजन होता है और शाम को इसका दहन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि को देखना कुछ लोगों के लिए अशुभ होता है।

गर्भवती महिलाएं

होलिका दहन की अग्नि को गर्भवती महिलाओं को नहीं देखना चाहिए। इसका नकारात्मक असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है।

नवजात शिशु

होलिका दहन की अग्नि से नवजात शिशु को भी दूर रखना सही होता है। दरअसल, इसका धुआं नवजात शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नवविवाहित जोड़ा

शादी के बाद की पहली होली को नवविवाहित दंपत्ति को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने वालों को जिंदगी में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सांस-बहू साथ में न देखें

होलिका दहन की अग्नि को गलती से भी सांस-बहू को साथ नहीं देखना चाहिए। मान्यता के अनुसार, एक साथ होलिका दहन देखने का बुरा असर जीवन पर पड़ता है।

होलिका दहन न देखने का कारण

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से उपरोक्त 4 लोगों के लिए इसकी अग्नि को देखना हानिकारक साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर

होलिका दहन से जुड़ी तमाम जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। यहां किए गए किसी भी दावे की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

होलिका दहन को देखने से कुछ लोगों को बचना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अमीर बनने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स