हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। आइए जानते है होलिका दहन पर किन उपायों से आप अपने भाग्य को चमका सकते है?
24 मार्च को शनिवार के दिन होलिका दहन किया जाएगा। रंगों के इस त्योहार पर आप कुछ उपायों को करके अपने जीवन में रंग भर सकते हैं।
होलिका जलने के बाद सुबह में बची हुई राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांध ले। लाल कपड़े में बंधी इस राख को धन रखने वाले स्थान पर रखने से बरकत होती है।
होलिका दहन की अग्नि की भस्म का टीका रोज लगाने से ग्रह बाधा समेत कई बाधाएं दूर होती है। इस राख को घर की तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रखने से तरक्की होती है।
7 पान के पत्तों को होलिका दहन की परिक्रमा के दौरान 1-1 करके 7 बार में दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
होलिका की परिक्रमा करते हुए 7 बार में 7 पान के पत्तों को अग्नि में अर्पित करने से परिवार के सदस्यों की तरक्की भी होती है।
करियर में बढ़ोतरी और अच्छे अवसर के लिए होली की रात को नींबू को अपने ऊपर से 7 बार वार लें और किसी चौराहे पर जाकर 4 टुकड़े करके फेंक दें। ऐसा करने से करियर में लाभ मिल सकता है।
पूर्णिमा का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए होलिका दहन के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करें और श्री सूक्त का पाठ करें और शक्कर की आहुति भी दें। इससे आपकी धन संपन्नता बढ़ेगी।
अगर आपको होलिका दहन के उपायों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com