ब्रश करने के बाद आती है मुंह से बदबू, करें ये 3 देसी उपाय


By Ram Janam Chauhan31, Dec 2024 02:42 PMnaidunia.com

अक्सर ब्रश करने के बाद भी कई लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन 3 घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

नीम के दातुन का इस्तेमाल करें

ब्रश की जगह रोजाना नीम के दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह की बदबू को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

लौंग और इलायची चबाएं

भोजन करने के बाद 1-2 इलायची या लौंग चबा सकते हैं। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह की बदबू को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

कुल्ला करें

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं, इससे मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिल सकती है।

चीनी का सेवन कम करें

चीनी से बनी चीजों का सेवन करने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण मुंह के बदबू की समस्या हो सकती है।

खानपान का ध्यान रखें

अक्सर मुंह के बदबू की समस्या खानपान से जुड़ी होती है। इसलिए, डाइट में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

ज्यादा पानी पीएं

कम पानी पीने के कारण भी कई बार मुंह से बदबू आने की समस्या होती है। इसलिए, रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको मुंह के बदबू की समस्या काफी लंबे समय से है, तो इस बारे में डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पेट दर्द होगा तुरंत गायब, ऐसे खाएं अजवाइन