बाल काले करने के घरेलू नुस्खे


By Arbaaj04, Jul 2024 11:26 AMnaidunia.com

अक्सर गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते है, जिसकी वजह से उम्र काफी बड़ी दिखने लगती है।

घरेलू उपाय

बालों को काला करने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर माने जाते है। आइए जानते है किन उपायों को करने से बाल काले हो सकते है।

मेथी और आंवला

बाल को काला करने के लिए 3 चम्मच मेथी और आंवला पाउडर लें और उसमें हल्का पानी डालकर मिक्स करें। अब बालों में इसको लगभग 1 घंटे तक लगाएं। इस उपाय को हफ्ते में 2 बार करें।

प्याज का रस

बालों के लिए प्याज का रस किसी रामबाण से कम नहीं होता है। बालों में प्याज का रस 30 मिनट तक लगाएं। प्याज का रस लगाने से बालों को कालापान बढ़ता है।

ब्लैक टी का पानी

ब्लैक टी पीने के अलावा बालों में लगाना भी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए 1 कप गर्म पानी में ब्लैक टी और नमक मिलाएं। टी ठंडा होने के बाद उससे बालों को धोएं।

काली मिर्च

बालों के कालेपन को बढ़ाने के लिए 2 चम्मच काली मिर्च में नींबू रस और दही को मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

पानी से बालों को धोएं

बालों को काला करने के लिए इनमें से किसी 1 उपाय को आजमा सकते है। इस बात का ध्यान रखें कि उपाय करने के बाद बालों को ठंडे पानी से जरूर धोएं।

काले बालों के लिए ये घरेलू नुस्खे कारगर माने जाते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटापा कम करने के रामबाण उपाय