ठंड में बदन दर्द से राहत देंगे ये उपाय


By Arbaaj29, Nov 2023 03:46 PMnaidunia.com

ठंड का मौसम

ठंड आते ही लोगों को सबसे अधिक बदन दर्द की समस्या से होती है। इससे राहत पाने के लिए लोग दवाईयो तक का सहारा लेते है।

घरेलू उपाय

सर्दियों में होने वाले बदन दर्द को छूमंतर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को कर सकते है। आइए इस उपाय को जानते है।

सेब का सिरका

सर्दियों में सेब का सिरका काफी फायदेमंद माना जाता है। आधा बाल्टी गुनगुना पानी में 2 कप सेब का सिरका मिलाकर नहाते समय उस हिस्से पर डाले।

हल्दी का दूध

ठंड में हल्दी और दूध काफी लाभकारी होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।

दालचीनी और दूध

बदन में दर्द होता है, तो रात को एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाकर पी लें। ऐसा करने से दर्द से राहत मिलेगा।

अदरक चाय

अगर आप चाय पीने से शौकीन है, तो इसी चाय में अदरक को मिलाकर पिएं। अदरक बदन दर्द में कारगर होता है।

लैवेंडर तेल

बदन में अधिक दर्द होने पर आप लैवेंडर तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस तेल से बदन से मालिश करें।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रेगनेंसी में झड़ रहे हैं बाल? ऐसे करें कंट्रोल