गले में हमेशा होती रहती है जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Sahil08, Jun 2024 05:52 PMnaidunia.com

गले में जलन होना

अक्सर लोग गले में जलन होने की शिकायत करते हैं। आमतौर पर ऐसा ज्यादा मसालेदार खाना खाने या प्रदूषण की वजह से होता है।

घरेलू उपाय अपनाएं

गले में हमेशा होने वाली जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार है। जिन्हें आजमाकर गले में दर्द, खराश और अकड़ जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

शहद का सेवन करें

आयुर्वेद में शहद को बेहतरीन औषधि माना जाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की जलन को दूर करने में असरदार साबित होते हैं।

गर्म पानी से गरारे करें

गले में थोड़ी सी जलन महसूस होने पर गर्म पानी से गरारे करें। ऐसा करने के बाद आपको थोड़ा आराम महसूस होगा। इसके अलावा, गला भी साफ हो जाएगा।

ठंडा दूध पिएं

गले की जलन को दूर करने के लिए ठंडा दूध पिएं। इसका लाभ उठाने के लिए रात के समय एक गिलास ठंडा दूध पीकर सो जाएं। सुबह तक गले से जुड़ी समस्या बिल्कुल दूर हो जाएगी।

हर्बल चाय

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हर्बल चाय का सेवन करना भी फायदेमंद साबित होगा। इसकी मदद से गले का दर्द भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

पुदीना चबाएं

किचन में पुदीना का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन गले की जलन को दूर करने के लिए आप इसके पत्ते को चबा सकते हैं। पुदीना के गुण गले की जलन को शांत करने में मददगार है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सूचना सामान्य जानकारी प्रदान करती है। विषय के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से संपर्क करना सही होता है।

गले की जलन दूर करने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेशाब में झाग आने के होते हैं ये संकेत