पेशाब में झाग आने के होते हैं ये संकेत


By Arbaaj08, Jun 2024 04:18 PMnaidunia.com

पेशाब में झाग

अक्सर आपने देखा होगा कि कई जब आप पेशाब करते है, तो झाग नहीं बनता है, लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि पेशाब करने पर झाग बनता है।

पेशाब में झाग के संकेत

पेशाब में झाग बनना कुछ समस्याओं की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं कि पेशाब में झाग आने से क्या-क्या संकेत मिलते है?

डायबिटीज की समस्या

पेशाब में झाग आना डायबिटीज की समस्या होने का संकेत माना जाता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर झाग बनता है।

शरीर में पानी की कमी

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होने लगे, तो भी पेशाब में झाग बनने की संभावना होती है। पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए।

लंबे समय तक टॉयलेट न जाना

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक पेशाब को रोकता है, तो पेशाब में झाग बन सकता है। लंबे समय तक पेशाब को रोकना नहीं चाहिए।

किडनी की समस्या

अगर लंबे समय तक पेशाब में झाग बनता रहता है, तो किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। पेशाब में झाग बनना किडनी की समस्या की ओर संकेत करता है।

डॉक्टर से संपर्क करें

यदि अधिक दिन तक पेशाब में झाग बने, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। पेशाब में झाग बनना इन सभी समस्याओं की ओर संकेत करता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लौकी के बीज फेंके नहीं खाएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे