पेशाब में जलन के लिए घरेलू नुस्‍खे आजमाएं, तुरंत राहत पाएं


By Arbaaj10, Jul 2023 05:00 PMnaidunia.com

पेशाब में जलन

शरीर के लिए पानी काफी जरूरी होता है। पेशाब के माध्यम से शरीर की गंदगी निकलती है, लेकिन कई बार पेशाब करते समय जलन होती है। आइए इस समस्या से राहत पाने के उपाय के बारे में जानते है।

घरेलू उपाय

पेशाब में जलन होने पर घरेलू नुस्खे बेहद ही कारगर माने जाते हैं। घरेलू नुस्खों की सहायता से पेशाब में हो रही जलन से राहत पाया जा सकता है।

पानी

पेशाब में जलन होने पर भरपूर मात्रा में पानी पीएं। जितनी मात्रा में पानी पिएंगे उतनी ही जल्दी जलन से राहत मिलेगा।

नींबू पानी

नींबू पानी पेशाब में जलन के लिए रामबाण माना जाता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं।

खीरे का रस

खीरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में पानी में खीरे का रस और शहद को मिलाकर पीने से पेशाब के जलन से राहत पाया जा सकता है।

नारियल पानी

पेशाब में होने वाले जलन के लिए नारियल पानी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और जलन से राहत मिलती है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठेले वाली चटनी बनाने के ये हैं सीक्रेट टिप्स